{"_id":"6ae79f97e09824186b0ffc5f","slug":"products-displayed-at-saras-mela-womens-groups-gain-access-to-a-market-basti-news-c-207-1-bst1005-170868-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरस मेले में सजे उत्पाद, महिला समूहों को मिला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरस मेले में सजे उत्पाद, महिला समूहों को मिला बाजार
विज्ञापन
जीजीआईसी में मंडलीय सरस मेला में समूह की महिलाओं की ओर से तैयार मोमबत्ती की खरीदारी करते सीडीओ
बस्ती। दिवाली की तैयारियों के बीच राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में आयोजित मंडलीय सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर को बाजार मिल रहा है। दीये, मोमबत्तियां, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग के उत्पाद खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। तीन दिवसीय मेले में 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां स्थानीय उत्पादों की बिक्री हो रही है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से आयोजित मेले में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की महिला समूहों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री शुरू की है। स्टॉल पर हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, कपड़े, साबुन, साफ-सफाई की सामग्री, जूते-चप्पल और खिलौनों के साथ दिवाली से जुड़े उत्पाद उपलब्ध हैं। दीये, मोमबत्तियां, कलश, पौधे और सजावटी सामान लोगों की पसंद बने हुए हैं।
सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बताया कि मेले में 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आमदनी बढ़ाना है। मेले के शुभारंभ के बाद उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। डीसी एनआरएल आशा देवी ने बताया कि समूहों की महिलाएं अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलता है।
विज्ञापन
मिशन प्रबंधक कपिल ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मददगार है। मेले में व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने आकर्षक व्यंजन तैयार किए। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने मेले का भ्रमण कर महिलाओं के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने लोगों से समूहों की ओर से तैयार सामान खरीदने की अपील की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब चंद्र सोनकर, डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह और मारूतेंद्र पाल, प्रधान राममूर्ति प्रजापति, किशा देवी आदि मौजूद रहे।