Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation for counting of votes in the last round

Basti News: अंतिम दौर में मतगणना की तैयारी... प्रत्याशियों की ओर से बनवाए जा रहे एजेंट

Mon, 03 Jun 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Preparation for counting of votes in the last round
प्रत्येक टेबल पर एक प्रत्याशी के एक ही एजेंट रहेंगे, निर्वाचन कार्यालय जारी कर रहा पास
विज्ञापन

पार्टियों और प्रत्याशियों के तरफ से भी एजेंटों को दिया गया मतगणना कार्य का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 24 घंटे बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रशासन की ओर से मतगणना कार्मिकों की टीम प्रशिक्षण के उपरांत तैयार कर ली गई है। वहीं राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से भी एजेंट नामित कर लिए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय से मतगणना एजेंटों का पास जारी कराने के लिए फोटो एवं पहचान पत्र जमा कराए जा रहे हैं। इसके अलावा टेबल-टेबल वोटों का लेखा-जोखा संकलित करने के लिए इन एजेंटों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
प्रमुख पार्टियों की तरफ से मतगणना कराने वाले अनुभवी कार्यकर्ताओं को एजेंट बनने का मौका दिया जा रहा है, ताकि वोटों का लेखा-जोखा संकलित करने के साथ मतगणना पर निगरानी में भी कोई कसर न रहे। मंडी समिति के यार्डों में पांच विधानसभा क्षेत्र के वोटों की अलग-अलग गणना कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर मतों की गणना के लिए पांच कार्मिक नियुक्त होंगे।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग के भीतर मतगणना होगी और उसके बाहर प्रत्येक टेबल के सामने प्रत्याशियों के एजेंट रहेंगे। इस तरह एक विधानसभा में 70 कार्मिक मतों की गणना करेंगे और बाहर खड़े होकर एक प्रत्याशी के 14 एजेंट प्रत्येक टेबल पर निगरानी रखेंगे। मतों की गिनती में चूक होने पर एजेंट आपत्ति भी दर्ज कराएंगे। एक प्रत्याशी की ओर पांच विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 70 एजेंट तथा दस एजेंट अतिरिक्त मतों की गणना के लिए अनुमन्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
चक्रवार होगी गणना
चार जून की सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। 29 से लेकर 35 राउंड में मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। एक विधानसभा के 14 टेबल पर पहले चक्र की गणना पूरी होने के बाद फाइनल रिपोर्ट संबंधित एआरओ के पास आएगी। यहां टेबलवार गणना का आंकड़ा सम्मिलित कर प्रमाणित सूची एनाउंस के साथ आरओ के पास भेजी जाएगी। जहां पांचों विधानसभा क्षेत्र की गणना को सम्मिलित कर चक्रवार लोकसभा का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रत्येक चक्र की गणना निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और एप पर भी अपलोड होता रहेगा।
...
जनप्रतिनिधि एवं वीआईपी नहीं बन सकते एजेंट
विशेष सुरक्षा प्राप्त जनप्रतिनिधि, नेता व वीआईपी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की तरफ से एजेंट नहीं बन सकते हैं। मतगणना एजेंट अपने साथ मोबाइल एवं इलेक्टि्रक उपकरण भी नहीं ले जा पाएंगे। पेन, कागज व कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति है। मतगणना स्थल पर इन्हें सुबह साढ़े छह बजे प्रवेश करना होगा। सभी के लिए मतगणना पास साथ ले जाना अनिवार्य होगा। इनकी मौजूदगी में ही सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी।
..
मतगणना के दिन वन-वे रहेगा हाईवे
मतगणना स्थल मंडी समिति हाईवे पर स्थित है। इसलिए पॉलीटेक्निक चौराहे से हंडिया तक हाईवे को वन- वे रखा जाएगा। ताकि मतगणना कार्य में कोई व्यवधान न आए। सुरक्षा की दृष्टि से विनर एवं रनर प्रत्याशियों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मतगणना स्थल के बाहर भीड़ नहीं एकत्र होने दी जाएगी।

...
कोट
मतगणना स्थल से लेकर बाहर हाईवे पर भी कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आयोग के निर्देश का पूरा पालन कराया जाएगा। मतगणना के बाद विनर, रनर दोनों प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में घर छोड़ा जाएगा। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों, कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।
-कृष्ण गोपाल चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed