फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power supply system falters from city to village; four hours of unscheduled outages daily.

Basti News: शहर से गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई, रोजाना चार घंटे अघोषित कटाैती

Thu, 16 Jul 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Power supply system falters from city to village; four hours of unscheduled outages daily.
गांधीनगर में दिन में बिजली न होने से दुकानदार परेशान संवाद
बस्ती। उमस और भीषण गर्मी के बीच जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। शहर में रोजाना तीन से चार घंटे की अघोषित कटौती और लगातार ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी खराबी, ओवरलोडिंग और फॉल्ट के चलते कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शहर में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को रात में अमहट गांधीनगर क्षेत्र में 33 केवी लाइन में खराबी से करीब 30 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। वहीं मालवीय रोड उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहने से 10 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक ट्रिपिंग और फॉल्ट के चलते हर 20 मिनट में कटौती होती रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कंपनीबाग, महरीखांवा, बभनगांवा और तुर्कहिया, गांधीनगर, आवास विकास में मंगलवार रात नौ बजे से करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। लोगों ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की, इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई और इलाकों में भी बार-बार ट्रिपिंग होती रही। इसी प्रकार सोमवार रात भी इसी फीडर पर दो घंटे अघोषित कटौती की गई थी। गांधीनगर के व्यापारियों ने बताया कि दिन में बिजली कटौती से ग्राहक नहीं आ रहे हैं, इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
सर्वाधिक समस्या गांधीनगर फीडर पर है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्र के जेई और पावर हाउस का सीयूजी नंबर रिसीव नहीं होता। वहीं मालवीय रोड फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजनेस प्लान के तहत कार्य चल रहा, इससे उपभोक्ता गर्मी से बेहाल होकर बिलबिला रहे हैं।
हल्की हवा और रिमझिम बारिश में भी कटौती : भीषण गर्मी और उमस के बीच हल्की हवा चली या बारिश हुई तो बिजली काट दी जाती है। इसके बाद लोग घंटों बिजली के इंतजार में पसीना बहाते हैं।

जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कहीं दो घंटे तो कहीं छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। पंखे और कूलर बंद होने से लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed