{"_id":"648b56711d37507d11067154","slug":"power-cut-in-the-scorching-heat-the-residents-irritated-basti-news-c-207-1-bst1001-30-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भीषण गर्मी में बिजली दे रही धोखा, बिलबिलाए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भीषण गर्मी में बिजली दे रही धोखा, बिलबिलाए शहरवासी
Thu, 15 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली दे रही धोखा, बिलबिलाए शहरवासी
बस्ती। भीषण गर्मी में बिजली भी धोखा दे रही है। लो-वोल्टेज और लोकल फाल्ट की समस्या गहरा गई है। विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाने से पूरी रात शहर में हाहाकार मचा है। व्याकुल लोग घरों से बाहर आ जा रहे हैं। महिलाओं, बच्चों का और बुरा हाल है। बिलबिलाए लोग विभाग को कोसते नजर आ रहे हैं।
कटौती के चलते लोगों का चैन-सकून छिन गया है। बुधवार की रात एवं बृहस्पतिवार को भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। रात में फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रही। इससे लोग बिलबिला उठे। जहां बिजली थी भी तो लो-वोल्टेज की वजह से पंखे, कूलर नहीं चल पा रहे थे।
बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12 बजे ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र गिदही से विद्युत उपकेंद्र अमहट को जोड़ने वाली 33 केवी मुख्य लाइन में जेल गेट के पीछे फाल्ट आ गया। इससे इस उपकेंद्र से जुड़े सभी मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटने के बाद लोग विभाग में फोन घनघनाते रहे। फोन पर सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। किसी तरह से ढाई बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन हर 10 से 15 मिनट पर बिजली की आवाजाही जारी रही। यह सिलसिला शाम छह बजे तक जारी रहा। बताया गया कि 33 केवी लाइन दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो 11 केवी फीडरों पर ट्रिपिंग शुरू हो गई। यह समस्या दूर हुई तो कई बड़े ट्रांसफार्मर ओवरलोड में आ गए। इससे सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र अमहट से जुड़े 11 केवी गांधीनगर फीडर की बिजली सुबह 9 से 11 बजे तक गुल रही। बड़ेवन विद्युत उपकेंद्र पर भी तकनीक फाल्ट के चलते कटौती की गई। यही नहीं स्वतंत्र फीडर जिला अस्पताल में भी कटौती की गई। बिजली कटौती से लोग बाहर बैठे रहे। दफ्तरों में कार्य ठप रहा। व्यापार पर भी असर पड़ा। लोग पसीने से तरबतर दिखे।
विज्ञापन
--
विभाग के पास स्थाई समाधान नहीं
रोडवेज निवासी चंद्रकेश दुबे ने कहा कि लोकल फाल्ट, लो-वोल्टेज का कोई स्थाई समाधान विभाग के पास नहीं है। इधर, भीषण गर्मी में बिजली की हर वक्त जरूरत है। रात में कटौती और लो-वोल्टेज ने नींद चैन छिन लिया है। वहीं पिकौरा के अवधेश मिश्र ने कहा कि उपभोक्ताओं से बिजली बिल समय से वसूल कर लिया जाता है। इन दिनों निर्बाध आपूर्ति उन्हें नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। बिजली के अप डाउन होने से नींद टूट जा रही है।-- --
33 केवी लाइन में ब्रेक होने से अमहट क्षेत्र की बिजली बाधित रही। कर्मियों की मदद से फाल्ट दुरुस्त करते हुए आपूर्ति बहाल करा दी गई है। यह समस्या तेज हवा के चलते आई। -मनोज सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी में बिजली भी धोखा दे रही है। लो-वोल्टेज और लोकल फाल्ट की समस्या गहरा गई है। विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाने से पूरी रात शहर में हाहाकार मचा है। व्याकुल लोग घरों से बाहर आ जा रहे हैं। महिलाओं, बच्चों का और बुरा हाल है। बिलबिलाए लोग विभाग को कोसते नजर आ रहे हैं।
कटौती के चलते लोगों का चैन-सकून छिन गया है। बुधवार की रात एवं बृहस्पतिवार को भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। रात में फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रही। इससे लोग बिलबिला उठे। जहां बिजली थी भी तो लो-वोल्टेज की वजह से पंखे, कूलर नहीं चल पा रहे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12 बजे ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र गिदही से विद्युत उपकेंद्र अमहट को जोड़ने वाली 33 केवी मुख्य लाइन में जेल गेट के पीछे फाल्ट आ गया। इससे इस उपकेंद्र से जुड़े सभी मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटने के बाद लोग विभाग में फोन घनघनाते रहे। फोन पर सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। किसी तरह से ढाई बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन हर 10 से 15 मिनट पर बिजली की आवाजाही जारी रही। यह सिलसिला शाम छह बजे तक जारी रहा। बताया गया कि 33 केवी लाइन दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो 11 केवी फीडरों पर ट्रिपिंग शुरू हो गई। यह समस्या दूर हुई तो कई बड़े ट्रांसफार्मर ओवरलोड में आ गए। इससे सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र अमहट से जुड़े 11 केवी गांधीनगर फीडर की बिजली सुबह 9 से 11 बजे तक गुल रही। बड़ेवन विद्युत उपकेंद्र पर भी तकनीक फाल्ट के चलते कटौती की गई। यही नहीं स्वतंत्र फीडर जिला अस्पताल में भी कटौती की गई। बिजली कटौती से लोग बाहर बैठे रहे। दफ्तरों में कार्य ठप रहा। व्यापार पर भी असर पड़ा। लोग पसीने से तरबतर दिखे।
विज्ञापन
विभाग के पास स्थाई समाधान नहीं
रोडवेज निवासी चंद्रकेश दुबे ने कहा कि लोकल फाल्ट, लो-वोल्टेज का कोई स्थाई समाधान विभाग के पास नहीं है। इधर, भीषण गर्मी में बिजली की हर वक्त जरूरत है। रात में कटौती और लो-वोल्टेज ने नींद चैन छिन लिया है। वहीं पिकौरा के अवधेश मिश्र ने कहा कि उपभोक्ताओं से बिजली बिल समय से वसूल कर लिया जाता है। इन दिनों निर्बाध आपूर्ति उन्हें नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। बिजली के अप डाउन होने से नींद टूट जा रही है।