फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police mock drill

शहर में किया गया दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास

Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
police mock drill
पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

बस्ती। ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती त्योहार के मद्देनजर रविवार को शहर में दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ पुलिस ने मॉक ड्रिल की। फुल ड्रेस और उपकरणों से लैस पुलिस फोर्स को बड़ी संख्या के साथ निकला देख कुछ देर के लिए लोग सकते में आ गए।

शहर में चर्चा होने लगी कि कहीं कोई बवाल तो नहीं हो गया। बाद में जब उन्हें पता चला कि यह पुलिस बल की ओर से पूर्वाभ्यास है तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस ड्रिल का नेतृत्व एसपी आशीष श्रीवास्तव कर रहे थे। एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी व सीओ सदर आलोक प्रसाद के अलावा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के साथ शहर में निकले। इस दौरान आगामी त्योहारों व किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए नियंत्रण उपकरणों के साथ दंगा नियंत्रण के लिए अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में पुलिस बल को आंसू गैस, पैलेट गन, रबर बुलेट गन, एंटी रायट गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण के लिए अमल में लाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों एवं टैक्टिस का क्रमवार अभ्यास किया गया। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें एवं दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखें जिससे कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। एसपी ने उन्हें आगाह किया कि किसी भी सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो अपने वाहन की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। कारण यह कि उग्र भीड़ पुलिस के वाहन को सरकारी वाहन मानकर उसमें तोड़फोड़ और आगजनी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed