फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police launched awareness campaign... information given to women

Basti News: पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान... महिलाओं को दी गई जानकारी

Sun, 09 Nov 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police launched awareness campaign... information given to women
बस्ती। एसपी अभिनंदन के निर्देश जिले के सभी थाना में गठित मिशन शक्ति एवं साइबर टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ उन्हें सुरक्षा के सभी उपाय सुझाए गए। पुलिस एवं शासन की हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने की मिशन शक्ति टीम ने मंगल बाजार में बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। महिला संबंधित हो रहे अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की गई। मिशन शक्ति टीम परशुरामपुर ने प्राथमिक विद्यालय सुरैला में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह मय टीम भ्रमणशील रहकर महिलाओं/ बालिकाओं को साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम कोतवाली द्वारा परसातुड़ी में बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम थाना नगर ने राजकोट में बहू-बेटी सम्मेलन कर महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए तौर तरीके बताए। कप्तानगंज की टीम ने हथिनाशपुर में महिलाओं/ बालिकाओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबौलिया पुलिस ने रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा में छात्राओं को जागरूक किया। रुधौली थाने की मिशन शक्ति टीम ने डीएनसी इंटर कॉलेज रुधौली व ग्राम पचारी में चौपाल लगाकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा/ व बचाव की जानकारी दी। मुंडेरवा की टीम ने प्राथमिक विद्यालय गूदी और रामपुर रेवटी में छात्राओं को जागरूक किया। सोनहा तथा कलवारी थाने की मिशन शक्ति टीम ने भी क्षेत्र जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed