फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police filed a case of death in an accident

पुलिस ने दर्ज किया हादसे में मौत का केस

Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police filed a case of death in an accident
पुलिस ने दर्ज किया हादसे में मौत का केस
विज्ञापन

बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बेईली गांव के पास घायल मिले होमगार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने दुर्घटना में मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में होमगार्ड राज नारायण तिवारी के बेटे विवेकानंद तिवारी ने भी दुर्घटना की आशंका जताई है।
बेटे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात उनके पिता राज नारायण तिवारी नगर थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बेईली गांव के पास पहुंचे ही थे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा। वहां घायल की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के नूरचक निवासी राजनारायण तिवारी कलवारी में किराए के कमरे में रहते थे। शुक्रवार की रात नगर थाने पर ड्यूटी के लिए जाते समय बेईली गांव के पास घायल अवस्था में पुलिस को मिले थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर दुर्घटना में मौत का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed