फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Plantation week from today, 37.58 lakh saplings will be planted

Basti News: आज से पौधरोपण सप्ताह, रोपे जाएंगे 37.58 लाख पौधे

Mon, 01 Jul 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Plantation week from today, 37.58 lakh saplings will be planted
रोपने के लिए नर्सरियों में तैयार किए गए 58.22 लाख पौधे
विज्ञापन

27 विभागों की सहभागिता से पूरा करेंगे पौधरोपण का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक जुलाई से शुरू हो रहे पौधरोपण अभियान में वन समेत 27 विभाग मिलकर 37.58 लाख पौधों की रोपाई करेंगे। इसके लिए वन विभाग ने 27 नर्सरियों में 58 लाख 22 हजार 736 पौधे तैयार किए हैं। मिट्टी का परीक्षण करवा कर गड्ढों की खोदाई करा दी गई है।
हर साल जुलाई माह के पहले सप्ताह में पौधरोपण अभियान चालू होता है। यह अभियान 15 अगस्त को अपना अंतिम चरण पूरा करता है। शासन स्तर से इस बार जिले को 37 लाख 58 हजार 420 पौधे रोपने लक्ष्य दिया गया है। फिर भी वन विभाग ने दोगुना से भी अधिक पौधें तैयार किए हैं। इसमें 12 लाख पौधे वन विभाग रोपने की तैयारी है। बाकी 25 लाख पौधे अन्य 26 विभाग रोपने को अपना लक्ष्य मान कर चल रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि लक्ष्य बढ़ाया जाता है तो आगे की भी तैयारी की जाएगी। वन विभाग ने गड्ढों की खोदाई करा दी है और रेंजवार उनकी निगरानी की जा रही है। इसके लिए सदर, कप्तानगंज, हर्रैया व रामनगर वन रेंज के रेंजरों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग के अलावा पर्यावरण विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, सहकारिता, उर्जा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, पॉलिटेक्निक, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ, रोडवेज, रेलवे, रक्षा, उद्यान, गृह विभाग व बस्ती विकास प्राधिकरण हिस्सा लेगा।
---

सात साल में जिले में बढ़ा वन क्षेत्र

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, पिछले सात साल से पौधरोपण पर प्रदेश सरकार ने विशेष अभियान चला रखा है। नतीजतन वन क्षेत्र में लगातार इजाफा हो रहा है।

---
यह है पिछले वर्षों में वन क्षेत्र की वृद्धि

2017- 1976.61 हेक्टेयर
2018- 1976.93 हेक्टेयर
2019- 1977.05 हेक्टेयर
2020- 1977.93 हेक्टेयर
2021- 1978.09 हेक्टेयर
2022- 1979.77 हेक्टेयर
2023- 1980.19 हेक्टेयर
...
हर तरह के पौधों की होगी रोपाई

डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान में छायादार व फलदार के अलावा इमारती और औषधीय पौधों की रोपाई की जाएगी। इनमें पीपल, पाकड़, जामुन, गूलर, अर्जुन, शीसम, सागौन, कटहल, आम, अमरूद व गुलमोहर आदि के पौधे शामिल हैं। बताया कि इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी रेंजवार रेंजरों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed