फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pharmacist tests positive for dengue; team sent to the village.

Basti News: फार्मासिस्ट डेंगू पॉजिटिव, गांव में भेजी गई टीम

Thu, 17 Sep 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist tests positive for dengue; team sent to the village.
बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक के चूइलकाजी गांव निवासी 41 वर्षीय फार्मासिस्ट डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वर्तमान में वह अंबेडकरनगर जिले में तैनात हैं। तबीयत खराब होने पर वह कुछ दिन पहले गांव आए थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लखनऊ स्थित इरा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, फार्मासिस्ट को बुखार समेत अन्य समस्या होने पर गांव लाया गया था। हालत गंभीर होने पर 11 सितंबर को उन्हें लखनऊ के इरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डेंगू के लक्षण मिलने पर चिकित्सकों ने रक्त का सैंपल जांच के लिए भेजा। 13 सितंबर को आई रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीज की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिलने के बाद सीएचसी की टीम चूइलकाजी गांव पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों के रक्त के सैंपल लिए। इसके अलावा गांव में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज के घर और आसपास के घरों का निरीक्षण कर लंबे समय से जमा पानी को हटवाया, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना न रहे। परिवार के अन्य सदस्यों में फिलहाल डेंगू से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इनकी तैनाती अंबेडकरनगर के असरफपुर बरवां पीएचसी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक मरीज का पता-मोबाइल नंबर गलत
जिले में अब तक डेंगू के 12 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इनमें एक मरीज का पता और मोबाइल नंबर गलत होने के कारण टीम उससे संपर्क नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed