फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People's representative's heated debate with policemen

पुलिसकर्मियों से जनप्रतिनिधि की तीखी बहस

Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
People's representative's heated debate with policemen
पुलिसकर्मियों से जनप्रतिनिधि की तीखी बहस
विज्ञापन

रुधौली। नगर पंचायत रुधौली के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में महिला की ओर से शराब की बिक्री करने की सूचना मिलने पर पुलिस दबिश देने पहुंच गई। वहां खड़े एक स्थानीय जनप्रतिनिधि से पुलिसकर्मियों की तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम नगर पंचायत के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड निवासी महिला के घर दबिश देने पहुंचे। उसी वार्ड में जनसंपर्क कर रहे जनप्रतिनिधि को इसकी सूचना मिल गई। वह मौके पर पहुंच गए। प्रकरण में पुलिस का कहना है कि दबिश के दौरान कबूतरा देवी के घर से 28 सीसी देसी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

थाना रुधौली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर जनप्रतिनिधि का कहना है कि प्रकरण की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां महिला अपने किराने की दुकान में मौजूद थी। उसकी दुकान से नमकीन खरीद कर कुछ लोग वहां शराब पी रहे थे। घर के बगल कुछ दूरी पर देसी शराब के कुछ खाली डब्बे पड़े हुए थे। पुलिस उसी के आधार पर महिला को आरोपी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed