{"_id":"6acaa524058e70066a06fe22","slug":"passengers-distressed-by-train-diversions-shift-towards-buses-and-private-vehicles-basti-news-c-207-1-bst1013-169056-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेनों का मार्ग बदलने से यात्री बेहाल, बस और निजी वाहनों की ओर झुकाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेनों का मार्ग बदलने से यात्री बेहाल, बस और निजी वाहनों की ओर झुकाव
विज्ञापन
गौर। बस्ती-गोंडा रेलखंड के बीच स्वामीनारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर और मनकापुर रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते शनिवार को पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहीं। जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों को दूसरे मार्ग से परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से बस्ती रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री बेहाल हैं और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यात्रियों को रोडवेज के साथ प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने की जानकारी न होने से तमाम यात्री ट्रेन के समय के अनुसार स्टेशन पहुंच जा रहे हैं। वहां पता चलता है कि जिस ट्रेन से सफर करना है, वह निरस्त है या दूसरे मार्ग से जाएगी। यात्री निराश होकर स्टेशन परिसर से बाहर निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्राइवेट वाहनों के साथ रोडवेज का सहारा ले रहे हैं।
रेलवे प्रशासन की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, उनमें बस्ती रेलवे स्टेशन से 80 किलोमीटर दूर गोरखपुर एवं 100 किलोमीटर दूर गोंडा व 60 किलोमीटर दूर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के रास्ते संचालित की जा रही हैं। ऐसे में बस्ती सहित आसपास के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए ज्यादा पैसे के साथ अधिक दूरी तय करना पड़ रहा है। जानकारी न हो पाने से तमाम यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही हैं और उन्हें काफी परेशान होना पड़ रहा है, पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहीं विलंबित
बस्ती के रास्ते गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटे देरी से संचालित हुईं। जिससे यात्रियों को कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बिताने पड़े। रेलवे समय सारणी के अनुसार शनिवार को जाने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस 1: 45 घंटे, लालगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटे और जननायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1:35 घंटे की देरी से संचालित हुईं।
-- -
रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली तक की यात्रा करना था। बच्चे व परिवार के साथ स्टेशन पर पहुंचा तो पता चला कि ट्रेन दूसरे रास्ते से जाएगी। ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होने से ट्रेन छूट गई और दिल्ली पहुंचना आवश्यक है, मजबूर होकर अब रोडवेज बस का सहारा लेना पड़ेगा। -एमके राय, यात्री
एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, तमाम यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है और कुछ लोग मजबूर होकर अपने निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर हो रहे हैं, जो ट्रेनें संचालित हो रही हैं, वह काफी विलंब से चल रही हैं, इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। -चिंता यादव, यात्री
कोट
स्वामीनारायण छपिया से मनकापुर स्टेशन के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग एवं नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, वहीं भटनी-अयोध्या मोमो एवं गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया है। रेल कार्य समाप्त होने पर सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होने लगेंगी। -सुमित कुमार, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर