फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   order to lodge fir on unknow person in code coduct disobey

अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने के निर्देश

Wed, 01 Nov 2017 11:25 PM IST
basti
basti Updated Wed, 01 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
order to lodge fir on unknow person in code coduct disobey
CHUNAV - फोटो : amar ujala
हर्रैया। 
विज्ञापन

प्रचार सामग्री अखबार में रखकर मतदाताओं में वितरित करने की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश पुलिस को दिया है।

एसडीएम दिनेश कुमार को किसी ने सुबह समाचार पत्रों में रखकर प्रचार सामग्री वितरित करने की जानकारी दी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने कुछ समाचार पत्रों को मंगवाया तो अंदर प्रचार सामग्री मिली। पर्चों में सपा नेता के लिए वोट की अपील की गई है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि अभी तक सपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं हुआ है। ऐसे में आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। उच्चाधिकारियों से विमर्श के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी और एसडीएम हर्रैया दिनेश कुमार ने बताया कि आचार संहिता का पालन नहीं करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। बताया कि नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को जुलूस और वाहनों के साथ आने की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। बिना अनुमति के जुलूस निकालने और वाहनों के काफिलों के साथ आने वालों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज होगा। बुधवार को बसपा के एक प्रत्याशी के साथ नामांकन करने पहुंचे सैकड़ों समर्थकों और वाहनों के काफिले के मामले को भी प्रशासन ने संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed