{"_id":"67913216cffe0c49cc0ea235","slug":"only-after-the-report-comes-it-will-be-known-whether-jamwant-is-alive-or-not-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130898-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि जामवंत जिंदा है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि जामवंत जिंदा है या नहीं
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के जामवंत शर्मा प्रकरण में डीएनए जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इसमें पांच-छह दिन लग सकते हैं। जांच रिपोर्ट जल्द मंगाने के लिए एसपी अभिनंदन की तरफ से डीओ लेटर पहले ही भेजा गया था। बुधवार को एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक लैब के निदेशक से बात की गई है। चूंकि शव की हड्डियां काफी जल चुकी थीं, इसलिए कई चरण का परीक्षण होने के बाद ही कोई नतीजा मिलने की बात बताई जा रही है।
उधर, जामवंत का परिवार भी असमंजस में पड़ा हुआ है। जामवंत की पत्नी महिमा शर्मा ने बताया कि उसे भी डीएनए रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस कुछ स्पष्ट कर दे तो वे लोग आगे कदम बढ़ाएं। इसी संदेह की वजह से अभी तक क्रियाकर्म भी नहीं हो पाया है।
नौ जनवरी को वाल्टरगंज क्षेत्र के धौरहरा गांव के बंद पड़े विद्यालय के कमरे में 85 फीसदी जला हुआ शव मिला था। वहां मिले चप्पल और चाभी के गुच्छे से स्कूल के प्रबंधक जामवंत शर्मा के परिवार के लोगों ने शव की पहचान की थी, तभी से जामवंत गायब है। मगर, पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि वह शव जामवंत का ही था।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि के लिए डीएनए का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जामवंत की पत्नी महिमा ने थाने में अज्ञात पर हत्या कर शव जलाने का केस दर्ज करा दिया है। मगर, वह भी पक्के तौर पर नहीं मान रही है कि उसके पति की हत्या हो गई है।
..
यह है मामला
जामवंत की पत्नी महिमा शर्मा के मुताबिक, नौ जनवरी की सुबह करीब पांच बजे पति घर से निकले थे। सुबह करीब 7:30 बजे तक घर न लौटने पर बेटी उन्हें बुलाने बंद पड़े विद्यालय पर पहुंची। गेट के अंदर वह आवाज लगाने लगी। कोई जवाब न मिलने पर उसकी नजर एक कमरे में जल रहीं लकड़ियों पर पड़ी तो वह आग पर पानी डालकर बुझाने लगी। कुछ दूरी पर उसने पापा का चप्पल पड़ा देखा तो चिल्लाते हुए घर पहुंची और मां महिमा शर्मा और बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी थी।