फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One who skips fasting despite being healthy is a sinner: Naseeruddin

स्वस्थ होने के बावजूद रोजा छोड़ने वाला गुनाहगार : नसीरुद्दीन

Sun, 16 Mar 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
One who skips fasting despite being healthy is a sinner: Naseeruddin
नगर बाजार(बस्ती)। रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। इसमें लोग इबादत कर अल्लाह से मगफिरत की दुआ तलब कर रहे हैं। रमजान के 30 रोजों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला दस दिन रहमत का, दूसरा दस दिन मगफिरत का और आखिरी दस दिन जहन्नम की आग से मुक्ति का माना जाता है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद नगर बाजार के इमाम हाफिज नसीरुद्दीन ने बताया कि इस्लाम में रोजा रखना फर्ज है। यह सभी के लिए जरूरी है। सिर्फ बीमार और यात्रा कर रहे लोगों को छूट दी गई है। लेकिन स्वस्थ होने और यात्रा पूरी होने के बाद छूटे हुए रोजे पूरे करना जरूरी है। ऐसे में साल भर में एक महीने का रोजा आता है। इसे जानबूझकर न छोड़े। स्वस्थ होने के बाद भी रोजा छोड़ने वाला गुनाहगार होता है।
विज्ञापन

उन्होंने दूसरे अशरे की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि यह मगफिरत का दस दिन है। इन दस दिनों में अल्लाह अपने रोजेदार बंदों के बड़े से बड़े गुनाह को माफ करते हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज से आग्रह किया कि वे इस अवधि का महत्व समझें। उन्होंने कहा कि रोजा रखें और पांच वक्त की नमाज अदा करें। कुरआन पाक की तिलावत करें और अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत में बिताएं। अल्लाह से अपने पिछले गुनाहों की माफी मांगें। अल्लाह आप सबके पिछले गुनाहों को माफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed