फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   On the orders of the court, a case was filed against four people under SC ST Act

Basti News: न्यायालय के आदेश पर चार लोगों पर एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज

Thu, 11 Sep 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case was filed against four people under SC ST Act
बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र की महिला को जातिसूचक गाली देने तथा उसके पति को मारने-पीटने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुबौलिया जीतीपुर की रेशमा भारती पत्नी पवन कुमार ने स्पेशल जज एससीएसटी के कोर्ट में दाखिल वाद में बताया कि वह बस्थनवा गांव की रोजगार सेवक है। वह 21 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे वह बस्थनवा गांव में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले लोगों की हाजिरी लगा रही थी। गांव के शंभू नाथ पाठक, प्रद्युम्न नाथ पाठक, अखिलेश पाठक और दुलारपुर के विजय कुमार आए और काम रोकवा दिया। काम बंद होने के बाद वह पौने ग्यारह बजे जलपान करने पति के साथ नजदीक की दुकान पर जा रही थी। तभी धोसड़मिश्र गांव में स्थित अवधेश बिल्डिंग मटीरियल की दुकान के पास वे लोग उसे जातिसूचक गालियां देने लगे। उसके पति पवन कुमार ने विरोध किया तो उन्हें भी मारने-पीटने लगे। लोगों के बीच बचाव करने पर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया है कि केस की विवेचना सीओ हर्रैया संजय सिंह के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed