फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   now treat sugar blood pressure for free.

एचडब्ल्यूसी में पांच रोगों का फ्री में होगा इलाज

Wed, 07 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
now treat sugar blood pressure for free.
अब एचडब्ल्यूसी में कराएं शुगर, ब्लड प्रेशर जैसे पांच रोगों का फ्री इलाज
विज्ञापन

बस्ती। 30 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों की सेहत का भी ख्याल अब क्षेत्र की आशा रखेंगी। आशा एनसीडी यानी नॉन कम्युनिकेबल डिजीज वाले पांच तरह के रोग के मरीजों की पहचान कर उनका पंजीकरण एचडब्लूसी अर्थात हेल्थ वेलनेस सेंटर में कराएंगी, जहां से ऐसे मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए एएनएम सेंटर बस्ती में आशाओं का प्रशिक्षित किया जा रहा है।
जिले में प्रथम चरण में साऊंघाट, मरवटिया, कप्तानगंज व सल्टौआ क्षेत्र में 21 हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इसमें एक कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की तैनाती होगी, जिसका उद्देश्य नॉन कम्युनिकेबल डिजीज के मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराना होगा।
विज्ञापन

उपकेंद्र स्तर पर खोले जाने वाले हेल्थ वेलनेस सेंटर के अंतर्गत सात-आठ आशा काम करती हैं। जिला प्रबंधक कम्युनिटी प्रोसेस दुर्गेश मल्ल ने बताया कि सेंटर के संचालन में आशा/संगिनी की मुख्य भूमिका होगी। बाहर से आए प्रशिक्षक गिरजेश पाठक व गौरी शंकर प्रशिक्षण दे रहे हैं। जांच के दौरान बीमारी के लक्षण पाए जाने पर आशा मरीज को सेंटर में पंजीकरण कराएंगी, जहां से चीफ हेल्थ आफिसर मरीज को रेफर करेंगे। एक बार इलाज शुरू हो जाने के बाद मरीज को दवा सेंटर से ही मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पांच बीमारियों का होगा इलाज
नॉन कम्युनिकेबल डिजीज के तहत ब्लड प्रेशर, शुगर, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय के मुंह का कैंसर का इलाज किए जाएंगे।
---
कराया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
चीफ हेल्थ आफीसर डिप्टी सीएमओ डा. सीके वर्मा ने बताया कि चार ब्लॉकों के 21 उपकेंद्रों की आशा को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद वे क्षेत्र में मरीजों की पहचान कर हेल्थ वेलनेस सेंटर में पंजीकरण कराएंगे। नॉन कम्युनिकेबल डिजीज पर कंट्रोल के लिए यह कार्यक्रम बेहद कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed