फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nodal officer taken meeting

- प्राथमिकता के 70 बिंदुओं की समीक्षा में पुलिस पर बिफरे 

Sat, 04 Aug 2018 12:15 AM IST
basti
basti Updated Sat, 04 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
nodal officer taken meeting
अफसरों के साथ बैठक करते प्रमुख सचिव। - फोटो : amar ujala
बस्ती। जिले के नोडल अधिकारी की समीक्षा में जिले की कानून-व्यवस्था का मुद्दा हाबी रहा। हाल के महीनों में चोरी, लूटपाट और महिला संबंधी चौंकाने वाले अपराध की शासन तक पहुंची गूंज को लेकर सूबे के अवस्थापना एवं औद्यौगिक विकास सचिव महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल खिन्न दिखे।  
विज्ञापन

   डीएम डा. राज शेखर के साथ नोडल अधिकारी ने सरकार की प्रमुखता वाले 70 बिंदुओं की गहन समीक्षा में कानून व्यवस्था के अलावा विकास, राजस्व वसूली, स्वास्थ्य चिकित्सा और निर्माण के मुद्दे पर समीक्षा की। 
विज्ञापन

    खास तौर पर अपराध नियंत्रण के अलावा राजस्व वादों का निस्तारण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का क्रियान्वयन, लोकवाणी, टीकाकरण, अधूरे निर्माण कार्यो की प्रगति, महिला हेल्प लाइन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री समग्र योजना, बच्चों के पुस्तक एंव यूनिफार्म वितरण, गन्ना मूल्य भुगतान, फसल बीमा, बाल विकास, राजस्व वसूली आदि पर नियमित समीक्षा की नसीहत दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

   राजस्व विशेषकर वाणिज्यकर, आबकारी, मुख्य देयों की वसूली आदि में मानक के अनुसार कार्य किए जाय। चिकित्सकों की उपस्थिति एवं दवाओं की आपूर्ति के लिए समयबद्ध कार्यवाही पर जोर दिया।  
 आईजीआरएस पोर्टल, बाढ एवं कृषि को देखते हुए सुरक्षात्मक व्यवस्था के अलावा श्रावण मास को देखते हुए विशेष सावधानी के साथ ही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के पूजा स्थलों की साफ सफाई बरकरार रखने की सलाह दी। एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद पांडेय, एडीएम आरडी पाण्डेय सहित जनपद के ज्यादातर अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।      


कमिश्नर से मिले नोडल अधिकारी 
- शासन के सचिव ने आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त अलका टंडन भटनागर से मुलाकात कर मण्डल के कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यो की जानकारी प्राप्त की। ग्राम भ्रमण कार्यक्रम के तहत साऊंघाट के पैडा खरहरा में चौपाल लगाकर विकास कार्यो का लाभार्थीपरक योजनाओं का सत्यापन किया। जिसमें डीएम, एसपी, सीडीओ, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  
---------- 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed