फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No any action against power transformer dammages accused

22 लाख का पावर ट्रांसफार्मर जलाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 27 Jul 2022 05:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
No any action against power transformer dammages accused
22 लाख का पावर ट्रांसफॉर्मर जलाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

बस्ती। 33/11 केवी कैली उपकेंद्र यार्ड में लगाया गया तीन मेगा वोल्ट एंपीयर (एमवीए) ट्रांसफॉर्मर मई में जल गया। 22 लाख से अधिक की कीमत वाला यह पावर ट्रांसफॉर्मर जलाने वालों पर विद्युत वितरण मंडल कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि पावर कारपोरेशन का निर्देश है कि पावर ट्रांसफॉर्मर जलने पर अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रांसफॉर्मर के रख-रखाव को लेकर पावर कारपोरेशन गंभीर है। लेकिन, विद्युत वितरण मंडल इसका मखौल उड़ा रहा है। नियमानुसार सौ केवी से ऊपर के ट्रांसफॉर्मर जलने पर अभियंताओं को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। लेकिन, विद्युत वितरण मंडल इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। विद्युत निगम को हो रही राजस्व हानि का संज्ञान जिम्मेदारों द्वारा नहीं लिया जा रहा है। मई में कैली उपकेंद्र का तीन एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर जला और इसे 12 व 13 जुलाई को बदला गया। ट्रांसफॉर्मर रख-रखाव को लेकर जिम्मेदारों को अभी तक नोटिस तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन

-----
झाड़ियों में सड़ रहा है पावर ट्रांसफॉर्मर
कैली उपकेंद्र यार्ड में जला पावर ट्रांसफॉर्मर की जगह दूसरा स्थापित कर दिया गया है। खराब ट्रांसफॉर्मर झाड़ियों में पड़ा सड़ रहा है। 22 लाख से अधिक की कीमत वाले ट्रांसफॉर्मर के बारे में अधीक्षण अभियंता को जानकारी तक नहीं है। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार आर्या ने बताया कि पावर ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है जो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed