{"_id":"67703b37030c94f3bb06707f","slug":"no-action-taken-against-those-accused-of-pressurizing-for-agreement-family-members-upset-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129522-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समझौते का दबाव बनाने के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, परिजन खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समझौते का दबाव बनाने के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, परिजन खफा
Sat, 28 Dec 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनबढ़ों के जुल्म से आहत किशोर की खुदकुशी के मामले में पुलिस कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। किशोर के साथ हुई ज्यादती के बाद मामले को रफादफा करने वाले सिपाहियों पर कार्रवाई न होने से खफा हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी समझौता का दबाव बनाने वाले सिपाहियों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
परिजनों ने कहा है यदि मामले में शुरुआत दौर में लीपापोती करने वाले दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना मजबूरी हो जाएगी। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि मामले की तह तक छानबीन की जा रही है।
इसकी रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसमें जिनकी भी भूमिका संदिग्ध होगी वह बख्शे नहीं जाएंगे।
परिजनों का कहना है कि फौरी तौर पर संदिग्ध भूमिका वाले सिपाहियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाए। खुदकुशी से पहले किशोर पर किए गए जुल्म का वीडियो बनाने वाला पांचवां आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन
जबकि घटना के पांच दिन बीत चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही हैं। ी