फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   National President of Subhaspa met the family members of Ramjit

Basti News: रामजीत के घर वालों से मिले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Fri, 23 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
National President of Subhaspa met the family members of Ramjit
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के अटरा निवासी प्राइवेट लाइन मैन रामजीत की करंट लगने से मौत के बाद परिवार से मिलने बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। रामजीत के पिता रामअचल व परिवार वालों को ढांढस बंधाया। परिवार को आर्थिक मदद का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 20 जून को बिजली लाइन में खराबी दूर करने के लिए पोल पर चढ़े प्राइवेट लाइन मैन रामजीत की करंट की चपेट में आने से हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम अटरा पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन देते हुए दोषियों को सजा दिलाने की बात भी कही। रामजीत की मां ने बिजली विभाग के जेई व संविदा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की बात रखी। इस दौरान सुभासपा अध्यक्ष ने दो मिनट का मौन धारण कर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सदर क्षेत्र के नंदापुर गांव पहुंचकर राज देव राजभर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद राजभर, डॉ. संजय चौहान, ओम प्रकाश राजभर, बृज भूषण मिश्र, मनोज राजभर, राज कुमार राजभर, संतुरा देवी, बिलावती देवी, राम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed