फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Muharram: Preparations to place 158 Tazias in the city area.

मुहर्रम : नगर क्षेत्र में 158 ताजिये रखने की तैयारी

Mon, 15 Jun 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Muharram: Preparations to place 158 Tazias in the city area.
नगर बाजार। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नगर परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने की। इसमें ताजियादारों, धर्मगुरुओं, मदरसा प्रबंधकों, जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष चंद्र दर्शन के अनुसार मोहर्रम का पर्व 17 जून से प्रारंभ होकर 26 जून तक मनाया जाएगा। मोहर्रम की सातवीं, आठवीं, नौवीं एवं दसवीं तारीख विशेष महत्व रखती हैं। इन दिनों विभिन्न स्थानों पर ताजिया रखी जाती हैं तथा कस्बा नगर में सातवीं और नौवीं मोहर्रम को पारंपरिक जुलूस निकाले जाते हैं। थाना नगर क्षेत्र में इस वर्ष कुल 158 छोटी-बड़ी ताजिया स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

इनका विसर्जन राजली, बट्टुपुर, महेरा, ढोंढ़उपुर, नगर बाजार, कोटवा एवं भरतपुर के निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। मोहर्रम पर्व मुस्लिम समुदाय द्वारा शोक और मातम के रूप में मनाया जाता है, इसलिए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान ताजियादारों एवं संभ्रांत लोगों से समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई विशेष समस्या नहीं बताई गई। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने डीजे संचालकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप निरीक्षक लालजी यादव, उप निरीक्षक अवधेश शर्मा, उप निरीक्षक अवनीश कुमार, नूर आलम, नियाज अहमद, मदरसा प्रबंधक हसन अली, वारिस अली, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed