{"_id":"637bb9548dfc32001362196d","slug":"money-and-goods-stolen-from-customer-service-center-basti-news-gkp458236872","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र से रकम और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र से रकम और सामान चोरी
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र से रकम और सामान चोरी
टिनिच (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी अंतर्गत कूप नगर तिराहे पर रविवार रात ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया है। सेवा केंद्र के शटर का लॉक तोड़कर अंदर घुसे चोर दस हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन, बैट्री आदि सामान चुरा ले गए। दो वर्ष के भीतर यहां दूसरी बार चोरी हुई है।
थाना क्षेत्र के सांवडीह निवासी हरिश्चंद्र कूप नगर तिराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रविवार की रात चोरों ने पहले शटर की कुंडी तोड़ी, उसके बाद अंदर रखा सामान लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। चौकी प्रभारी टिनिच रामभवन प्रजापति ने जांच की। उन्होंने बताया कि फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
हरिश्चंद्र ने बताया कि एक वर्ष पहले भी दुकान में चोरी हुई थी। दुकानदारों ने बताया कि दो दिन पूर्व एक दुकान में चोरी का प्रयास हुआ था। शनिवार की रात भी शृंगार प्रसाधन की दुकान के ठेले पर ताला टूटा था और पांच सौ रुपये चोरी हुए थे। लोगों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।