फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   minister inspected medical college

मेडिकल कॉलेज की राज्य मंत्री ने जानी स्थिति

Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
minister inspected medical college
मेडिकल कॉलेज की राज्य मंत्री ने जानी स्थिति
विज्ञापन

बस्ती। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री मनकेश्वर शरण सिंह शनिवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां से वे सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों व कॉलेज के प्राचार्य से स्थिति की जानकारी ली। करीब घंटे भर मेडिकल कॉलेज में रहे। इस दौरान राज्यमंत्री ने संसाधनों पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार व चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार यादव से बातचीत की।
मेडिकल कॉलेज को लेकर गंभीर सरकार की ओर से स्थिति जांचने पहुंचे राज्यमंत्री मनकेश्वर शरण सिंह ने ऑक्सीजन जनरेटर सिस्टम, वेंटीलेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड तथा अन्य संसाधनों के संचालन के बारे में प्राचार्य से जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में केवल एमआरआई मशीन की जरूरत अब तक पूरी नहीं हो सकी है। बताया कि एमआरआई के लिए भवन बनकर तैयार है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया है कि राज्यमंत्री ने हर बिंदु पर बातचीत करने के बाद आश्वस्त किया कि मेडिकल कॉलेज को और बेहतर संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed