{"_id":"68716dcb9337f1a0f00a7393","slug":"memorandum-submitted-to-mlc-in-protest-against-school-merger-basti-news-c-207-1-bst1004-139915-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विद्यालय विलय के विरोध में एमएलसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विद्यालय विलय के विरोध में एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
Sat, 12 Jul 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के विलय का आदेश वापस लेने के लिए शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को न्याय मार्ग पर ज्ञापन सौंपा। एमएलसी ने इस मामले को सदन में पूरी मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को बंद कर अध्यापकों के पदों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे भविष्य में शिक्षकों की भर्ती न करनी पड़े। सरकार की इस नीति से प्रदेश के कई जनपदों में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक सरप्लस होते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार को विद्यालय विलय का निर्णय वापस लेना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, मंजेश राजभर आदि शामिल रहे।