फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mandal's sixth position in revenue collection in the state

राजस्व वसूली में मंडल का प्रदेश में छठां स्थान

Sun, 11 Apr 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mandal's sixth position in revenue collection in the state
राजस्व वसूली में मंडल का प्रदेश में छठां स्थान
विज्ञापन

बस्ती। विद्युत वितरण निगम बस्ती मंडल ने राजस्व वसूली में प्रदेश में छठां और डिस्कॉम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मुख्य अभियंता एआर सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की जागरूकता और नियमित बिल जमा करने की आदत ने हमें नंबर एक बनाया है। निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति और सुविधा को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। विद्युत निगम नियमित बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहा है। इसके लिए निगम ग्राम पंचायत और उपकेंद्र स्तर पर शिविर, नॉक द डोर अभियान, ओटीएस, सीएचसी, कोटेदार तथा समूहों के माध्यम से बिल सुधार तथा जमा कराने की निरंतर कोशिश करता रहा है। इसके अलावा ढीठ बकाएदारों और बिजली चोरों पर नियमित कार्रवाई भी चल रही है।

इसमें बिजली थाना और प्रवर्तन दल साथ निगम का साथ दे रहे हैं। अधीक्षण अभियंता भूदेव प्रसाद शर्मा बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 566 करोड़ के राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था, उसमें 449 करोड़ यानी लक्ष्य के सापेक्ष 82.15 प्रतिशत से अधिक की प्रगति हासिल कर ली है। इसमें सीएचसी, कोटेदार और समूहों की सखियों की ओर से वसूल गया राजस्व अभी नहीं जोड़ा गया है। मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित बिल जमा करने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed