फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lotus blossomed in five city panchayats, cycle ran in three

Basti News: पांच नगर पंचायतों में खिला कमल, तीन में दौड़ी साइकिल

Sun, 14 May 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed in five city panchayats, cycle ran in three
बस्ती। जिले की नौ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के चुनाव में पांच सीटों पर कब्जा करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि मतदाताओं में अभी भी मोदी-योगी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि एक मात्र नगर पालिका की सीट भारी अंतर से गंवाने का मलाल उसे पांच साल तक रहेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव में नवगठित गनेशपुर, गायघाट और नगर बाजार के बनकटी और बभनान नगर पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज की है। नगर पंचायत गायघाट से बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार ने 1261 वोटों से सपा प्रत्याशी को हराया।
विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी को 2639 जबकि सपा प्रत्याशी को 1378 और बसपा प्रत्याशी को 1112 वोट मिले। गनेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दयाराम की पत्नी सोनमती ने जीत दर्ज की। सोनमती चौधरी ने 805 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी अफसाना खातून को हराया। वहां बीजेपी को 3505, सपा को 2388,निर्दल प्रत्याशी को 2700 और सुभासपा 2161 को वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान में भारतीय जनता पार्टी के प्रबल मलानी ने सपा के सईद अहमद को 1542 मतों से हराया। वहां भाजपा को 6151 और सपा को 4609 वोट मिले।
नगर पंचायत कप्तानगंज सीट से सपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी 925 वोट से जीत मिली। चंद्र प्रकाश ने बीजेपी के इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा को हराया। सपा प्रत्याशी को कुल 4644 वोट जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 3719 वोट मिले। वहीं बसपा को 2343 वोटों से संतोष करना पड़ा।
नगर बाजार सीट से भाजपा की नीलम सिंह राना ने निर्दल उम्मीदवार
मंजू यादव को 112 मतों से हराया। नीलम सिंह को 2386 और मंजू यादव को 2274 मत मिले। वहां सपा की पूनम उपाध्याय को 1867 और बसपा से चुनाव लड़ रही सुभासपा विधायक दूधराम की पत्नी लता देवी को 1394 मतों से संतोष करना पड़ा।
गायघाट सीट पर भाजपा के सुनील कुमार ने 1261 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 2639 वोट मिले। सपा प्रत्याशी सुरेश सोनकर को 1378 और बसपा के गुरुदेवप निगम को 1112 मत मिले।
बनकटी सीट से उर्मिला ने सपा की गुजराती को 2838 मतों से मात दी। उर्मिला को 7300 और गुजराती को 4562 मत मिले। इस सीट से दूसरी बार भाग्य आजमा रही बसपा की निवर्तमान अध्यक्ष वेदकला को मात्र 1303 मत मिले।
--
सपा ने हर्रैया में चौथी व रुधौली में दूसरी बार जीती
- हर्रैया में लगातार चौथी बार सपा ने जीत दर्ज की। वहां कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने भाजपा के नंदलाल गुप्ता को 1138 मतों से मात दी। सपा को 4486 और भाजपा को 3348 मत मिले। निवर्तमान अध्यक्ष व बसपा उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 2735 मत मिले। वहीं रुधौली सीट पर सपा के धीरसेन निषाद ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। धीरसेन ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजकुमार सोनी को 1286 मतों से हराया। धीरसेन निषाद को 4242 और राज कुमार सोनी को 2956 मत मिले।
नवसृजित कप्तानगंज सीट पर सपा के चंद्र प्रकाश चौधरी ने भाजपा के ईं. वीरेंद्र कुमार मिश्र को 1061 मतों से मात दी। चंद्र प्रकाश चौधरी को 4950 और वीरेंद्र मिश्र को 3889 मत मिले। बसपा प्रत्याशी विनोद चौधरी को 2486 मत मिले।

--- मुंडेरवा में बसपा की बोहनी
- मुंडेरवा सीट से बसपा के सुनील कुमार उर्फ टिंकू ने सपा के मो. आरिफ उर्फ दरोगा को 33 मतों से हराया। बसपा प्रत्याशी को 3015 और सपा प्रत्याशी को 2982 मत मिले। वहां भाजपा चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed