फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Knife attack on Pradhan's son, anger among Pradhans

Basti News: प्रधान के पुत्र पर चाकू से हमला, प्रधानों में आक्रोश

Sat, 25 Nov 2023 09:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Nov 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Knife attack on Pradhan's son, anger among Pradhans
बभनान (बस्ती)। ग्राम पंचायत सिटकोहर में इंटरलॉकिंग कार्य कराते समय प्रधान पुत्र पर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर ब्लाॅक के सिटकोहर ग्राम पंचायत के लल्लन प्रसाद वर्मा ग्राम प्रधान है। शनिवार को उनका पुत्र श्रवण कुमार ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य करा रहा था। दोपहर करीब एक बजे गांव का एक मनबढ़ युवक कुछ अज्ञात लोगों के साथ कार्य स्थल पर पहुंचा और गाली देते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधान का पुत्र जमीन पर गिर गया। मनबढों ने उनकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

आसपास के लोग और मजदूर दौड़े तो मनबढ़ जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी प्रधान संगठन को हुई तो गौर ब्लॉक में प्रधानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। प्रधान संघ के जिला महामंत्री बिंदु यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गौर राजेश कुमार मिश्रा, प्रधान अजीत कुमार शुक्ला, राजू गौतम, प्रधान के प्रतिनिधि पंडित अमन शुक्ला, दीपक शुक्ला व अब्दुल कलाम सहित तमाम प्रधान पीड़ित के साथ थाने पर पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed