{"_id":"62d6f909222f7f4bae13946c","slug":"kidneped-basti-news-gkp4442579153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोर ने खुद ही रच डाली अपहरण की कहानी, ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोर ने खुद ही रच डाली अपहरण की कहानी, ऐसे खुला राज
Wed, 20 Jul 2022 01:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:31 PM IST
सार
हर्रैया के पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्चे को समय रहते बचा लिया गया है। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां किसी बात पर परिवार वालों से नाराज 16 वर्षीय किशोर ने अपने ही अपहरण का नाटक करके खूब छकाया। वह मोबाइल से माता-पिता को धमकी भरा मैसेज करने लगा। सूचना पाकर पुलिस के सर्विलांस सेल ने छानबीन की तो कुछ ही घंटों में किशोर पकड़ा गया।
सोमवार देर शाम हर्रैया थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनके एक रिश्तेदार का लड़का उनके घर रहकर पढ़ाई करता है। सुबह करीब सवा आठ बजे स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकला था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। उधर, किशोर के माता-पिता को धमकी भरे मैसेज मिले। जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की मोबाइल को ट्रेस करना शुरू किया।
जांच में पता चला कि उसने खुद ही मोबाइल से माता पिता को मैसेज किया था। बीच बीच में वह मोबाइल बंद कर देता था। सर्विलांस सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव के पास स्थित एक मंदिर के पास उसे पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर ने किन्हीं कारणों से नाराज होकर खुद के अपहरण की कहानी रच डाली थी। पहले उसने पुलिस को अपने अपहरण की मनगढंत कहानी बताई, बाद में सच कबूल कर लिया। जिसके बाद उसे उसके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया।