फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kidnapped teenager found, accused arrested

किशोरी मिली, अगवा करने का आरोपित गिरफ्तार

Sun, 18 Jul 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager found, accused arrested
अगवा किशोरी मिली, आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

फुटहिया ओवरब्रिज से हुई गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार/बस्ती। नगर पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथ मिली किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया।

नगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि रिश्तेदारी का लड़का रोहन निवासी कोदवट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। थाना प्रभारी नगर अरविंद कुमार कोरी ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली किशोरी को भगा ले जाने के मामले में का आरोपित रोहन गुप्ता फुटहिया ओवरब्रिज के पास मौजूद है। उसके साथ किशोरी भी है, जो कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और रोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ किशोरी भी मिली है। रोहन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed