{"_id":"5f0de4a88ebc3e638f566603","slug":"kaili-became-a-level-three-hospital-basti-news-gkp358140332","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेवल-थ्री अस्पताल बना कैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेवल-थ्री अस्पताल बना कैली
विज्ञापन
लेवल-थ्री अस्पताल बना कैली
बस्ती। जिले में कोरोना का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सीएमओ कार्यालय के दो डॉक्टर सहित दो छह कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन का मानना है स्थिति नियंत्रण में है, मगर संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर डीएम आशुतोष निरंजन ने तैयारी का खाका तैयार कर रखा है।
जिले के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 400 शैय्या युक्त ओपेक चिकित्सालय कैली को लेवल-थ्री यानी सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं से सुसज्जित कर दिया है। महरीपुर में स्थित एक डिग्री कॉलेज को भी प्रशासन ने अधिग्रहित कर लिया है। यहां दो सौ बेड की व्यवस्था की गई है। रुधौली में 150 शैय्या युक्त आइसोलेशन वार्ड बने हैं, जबकि बंद हुए मुंडेरवा को भी संचालित करने की तैयारी है। कैली चिकित्सालय को लेवल-थ्री अस्पताल की दृष्टिकोण से विकसित किया गया है। यहां 16 वेंटिलेटर के अलावा मरीजों की सुविधा के लिए सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की 24 लोगों की टीम दिन-रात ड्यूटी कर रही है। लेवल वन के अस्पताल रुधौली में भी डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी कर रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन चौकस है। यहां एक-दो अन्य स्कूलों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों के क्वारंटीन के लिए तीन होटलों की व्यवस्था की गई है।