फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Junior engineer suspended for making illegal line of four pillars

Basti News: चार खंभों की अवैध लाइन बनाने पर अवर अभियंता निलंबित

Mon, 01 Jul 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Junior engineer suspended for making illegal line of four pillars
बभनियांव खुर्द गांव में निजी नलकूप के लिए अवैध लाइन बनाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र नगर बाजार के अवर अभियंता आशीष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बभनियांव खुर्द गांव में दिनेश सिंह के निजी नलकूप तक चार खंभे की लाइन का निर्माण बिना अनुमति व स्वीकृति के करा दिया। विद्युत निगम ने इसे अवैध मानते हुए अवर अभियंता पर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण मंडल को शिकायत मिली की नगर बाजार उपकेंद्र के तहत बभनियांव खुर्द में दिनेश सिंह के निजी नलकूप के लिए चार खंभों की अवैध लाइन बनाई गई है। अधीक्षण अभियंता राम बुझारत ने कलवारी उपखंड अधिकारी, नोडल अवर अभियंता प्रिंस कुमार व अमित कुमार की टीम बनाकर जांच कराई।
विज्ञापन

जांच टीम ने अपनी आख्या आरोपों काे सही ठहराया। निगम ने अवर अभियंता को विभागीय नियमों के विरुद्ध काम करने व दिनेश सिंह को अनुचित लाभ देने के मामले में दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। अधीक्षण अभियंता राम बुझारत ने बताया कि अवर अभियंता निलंबन अवधि में विद्युत वितरण मंडल कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed