फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation completed in case of farmer's death

Basti News: किसान की मौत के मामले में जांच पूरीे

Thu, 07 Nov 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation completed in case of farmer's death
कप्तानगंज (बस्ती)। चौखड़ा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत के मामले में संविदा लाइनमैनों के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

विभागीय जांच की रिपोर्ट जेई राजितराम ने एसडीओ बागीश गुप्ता को सौंप दी है। एसडीओ ने बताया कि यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौखड़ा गांव में कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। वहां के रहने वाले परशुराम चौधरी शनिवार की सुबह अपने खेत में छोटे बेटे अशोक चौधरी के साथ काम कर रहे थे।
खेत के बगल हाईटेंशन तार गिर गया था। तार गिरने की सूचना पर बिना शट डाउन लिए खजुहा फीडर पर तैनात दो संविदा लाइनमैन पहुंचे और परशुराम चौधरी से कहा कि तार कहां गिरा है, चलो बताओ।
विज्ञापन

परशुराम गिरा हुआ तार बताने के लिए आगे बढ़े ही थे कि तार की चपेट में आ गए थे। पिता की चीख सुनकर अशोक दौड़कर मौके पर पहुंचे। दोनों लाइनमैन और परिवार के लोग उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने परशुराम को मृत घोषित कर दिया था। संवादय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed