फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Indefinite picket started at Manderwa sugar mill for payment of cane price

गन्ना मूल्य भुगतान के लिए मंडेरवा चीनी मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Indefinite picket started at Manderwa sugar mill for payment of cane price
भाकियू ने मुंरवा चीनी मिल गेट पर शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना। - फोटो : BASTI
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए मंडेरवा चीनी मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन

40 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है गन्ना मूल्य
सीआरओ से वार्ता के बाद भी नहीं माने किसान
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को मुंडेरवा चीनी मिल गेट पर पंचायत किया। पंचायत को बाद में गन्ना मूल्य भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने में तब्दील कर दिया गया।
बस्ती को सूखाग्रस्त घोषित करने, मुंडेरवा चीनी मिल पर बकाया लगभग 40 करोड़ का ब्याज समेत भुगतान करने, फसल बीमा की क्षतिपूर्ति दिलाने, सूखे को देखते हुए किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली देने, बिजली निगम की ओर से किसानों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग कर रहे किसानों से जब चीनी मिल प्रबंधन ने वार्ता करना चाहा तो वह विफल हो गई। इसी बीच प्रबंधक ने बताया कि डीएम वार्ता के लिए आ रही हैं लेकिन बाद में उनकी जगह सीआरओ नीता यादव ने पहुंच कर वार्ता शुरू की तो भी किसान नहीं माने और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश सचिव एवं गन्ना समिति मुंडेरवा के निवर्तमान अध्यक्ष दीवान चंद पटेल ने बताया कि पूरा मंडल सूखे की चपेट में है। धान व गन्ने की फसल चौपट हो चुकी है। जब किसान चौतरफा परेशान हैं तो ऐसे समय में मुंडेरवा चीनी मिल 40 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में भाकियू के प्रदेश सचिव राम सिंह, मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र किसान, महासचिव शोभाराम ठाकुर, उपाध्यक्ष मार्तेंदु प्रताप सिंह, राम दुलारे सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, रामचंद्र सिंह, ब्रम्हादीन, हृदयराम वर्मा व रामकेवल वर्मा आदि किसान नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed