फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   incounter s Farar accused house will be kurk

मुठभेड़ में फरार अपराधियों के घर की होगी कुर्की

Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
incounter s Farar accused house  will be  kurk
मुठभेड़ में फरार अपराधियों के घर की होगी कुर्की
विज्ञापन

बस्ती। पिछले दिनों हुई कई मुठभेड़ के दौरान एक दो अपराधी तो पकड़े गए। लेकिन, उनके कई साथी फरार होने में कामयाब रहे। अब उनका नाम-पता तस्दीक करने के बाद पुलिस उनके घरों को कुर्क करने की तैयारी में है। ऐसे फरार अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। एसपी का कहना है कि पहले यह जानकारी मांगी गई है कि किस थाने से कब कितने अपराधी इस तरह से फरार हैं।
कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी, परशुरामपुर, गौर, लालगंज, कलवारी, कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज और पैकोलिया समेत अन्य कई थाने की पुलिस के साथ पिछले कुछ महीने में दो दर्जन से ज्यादा मुठभेड़ हुई। जिसमें लूट, छिनैती, टप्पेबाजी, सामूहिक दुष्कर्म, नकबजनी, नशीले पदार्थ व पशुओं की तस्करी आदि अपराधों में लिप्त 67 अपराधी अपराधी पकड़े गए। जिन्हें न्यायालय के अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इनमें कई ऐसे हैं, जो बाकायदा आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे। इस कार्रवाइयों से पुलिस ने काफी हद तक अपराध पर काबू किया। यह बात अलग है कि कमजोर पैरवी के चलते इनमें से कइयों को जमानत मिल गई और वे जेल से छूट गए।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि इन कार्रवाइयों में कई अपराधियों के साथी किसी न किसी तरह फरार हो गए। इनमें कुछ को तो पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। मगर तमाम ऐसे हैं जिनका पुलिस के रिकॉर्ड में नाम तो आ गया है, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। विधानसभा व विधान परिषद चुनाव में व्यस्त पुलिस टीमों की तरफ से खास कोशिश भी नहीं की जा सकी। ऐसे में खतरा बना हुआ है कि वे फिर से किसी बड़ी घटना को अंजाम न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थानों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सबसे पहले ऐसे फरार अपराधियों की सूची मांगी गई है। जिसके बाद न्यायालय की प्रक्रिया पूरी कर उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

रडार पर हैं जमानत पर छूटे अपराधी
लूट, छिनैती, टप्पेबाजी, सामूहिक दुष्कर्म, नकबजनी, नशीले पदार्थ व पशुओं की तस्करी जैसे संगीन वारदातों में शामिल रहे तमाम बदमाशों को पुलिस जेल भेजती रहती है। कुछ समय के बाद उनमें से कई बदमाशों को जमानत भी मिलती रहती है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि हाल के दिनों में जमानत पर छूटे ऐसे बदमाशों की स्थिति पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed