{"_id":"65e70b359ae735f5eb01d716","slug":"income-tax-team-raided-businessman-s-house-in-babhangawan-locality-of-the-city-2024-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्वांटम ग्रुप के निर्माणाधीन होटल पर आयकर टीम की छापेमारी, दो दिन चली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्वांटम ग्रुप के निर्माणाधीन होटल पर आयकर टीम की छापेमारी, दो दिन चली कार्रवाई
Thu, 07 Mar 2024 06:24 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:24 PM IST
सार
बस्ती के बभनगांवां में शहर के बड़े व्यापारी बृहस्पतिवार की सुबह अचानक क्वांटम ग्रुप के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव के निर्माणाधीन होटल पर छापेमारी की। यहां मौजूद सभी कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड( सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
विस्तार
बस्ती शहर के बभनगांवां में एक बड़े व्यापारी क्वांटम ग्रुप के प्रोपराइटर के आवास और निर्माणाधीन होटल पर बुधवार की सुबह गोरखपुर, प्रयागराज व लखनऊ की आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। सुबह ही टीम छापा मारने पहुंच गई थी, लेकिन आवास पर ताला लगा था।
विज्ञापन
दोपहर बाद जांच पडताल शुरू हो सकी। आवास पर प्रपत्रों की जांच के बाद बृहस्पतिवार की सुबह अचानक क्वांटम ग्रुप के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव के निर्माणाधीन होटल पर भी टीम ने छापा मारा। यहां मौजूद सभी कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
आयकर सूत्रों ने बताया कि क्वांटम ग्रुप के लखनऊ परिसर पर भी छापेमारी की गई है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान टीम ने बैंक के खाते, होटल की जमीन और निर्माणाधीन फर्म के साथ अनुबंध की पड़ताल की है। कंप्यूटर और रिकार्ड के प्रपत्रों की पक्की नकल लेकर टीम जांच के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन