फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inclement weather increases the problems of respiratory and allergy patients

Basti News: तल्ख मौसम में सांस और एलर्जी के मरीजों की बढ़ी दिक्कतें

Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Inclement weather increases the problems of respiratory and allergy patients
जिला अस्पताल में ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे मरीज संवाद - फोटो : 1
बस्ती। गर्म और धूल भरी हवा से सांस के मरीजों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। श्वास नली में सूजन और फेफड़े में संक्रमण से अस्थमा और सांस के मरीजों को समस्या हो रही है। इससे अस्थमा, एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना मेडिसिन विभाग में 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें चेस्ट, एलर्जी और सांस संबंधित मरीज रहे। ब्रोंकाइटिस निमोनिया के मरीज भी आ रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन डॉ. संतोष कुमार के अनुसार, अप्रैल माह के शुरू से ही लोग गर्मी से परेशान हैं। तापमान बढ़ने और हवा चलने की वजह से अस्थमा, एलर्जी से पीड़ित लोगों की दिक्कत बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

दिन में गर्म हवा चल रही और धूल उड़ रहे हैं। वहीं फसल की कटाई का समय होने से गर्दा वातावरण में फैल रहा है। इसके नाक व काल के रास्ते अंदर जाने से सांस की नली में सूजन हो जा रहा है और नली सकरी हो जाती है। इससे सांस, अस्थमा से पीड़ित लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एलर्जी से पीड़ित को नाक से पानी, आंख में खुजली आदि की समस्या हो रही है। जबकि पानी की कमी से भी दिक्कत हो रही है। इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सांस फूलने से पीड़ितों को लेकर तीमारदार अस्पताल पहुंच रहे हैं। टीबी के मरीजों को भी समस्या हो रही है। इन दिनों जिला अस्पताल के टीबी एंड चेस्ट रोग विभाग की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है।

डॉ. मो. फखरजमा ने मंगलवार को करीब 50 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें से अधिक अस्थमा और एलर्जी के मरीज रहे। इसके अलावा निमोनिया के भी मरीज पाए गए। अंबेडकर जयंती होने के चलते 12 बजे तक ही ओपीडी चली, ऐसे में तमाम मरीज ओपीडी से लौट गए। वहीं, महिला अस्पताल में भी 12 बजे तक ओपीडी संचालित हुई।

कोट
आंबेडकर जयंती के चलते 12 बजे तक ओपीडी चली। जो मरीज आए थे उनको परामर्श दिया गया।
-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed