{"_id":"5eb2dda68ebc3e908e026993","slug":"inami-badmaah-arrest-basti-news-gkp3503420130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का इनामी गिरफ्तार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का इनामी गिरफ्तार हुआ
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का इनामी गिरफ्तार
बस्ती। 14 जनवरी की रात शहर के रौता पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने का आरोपी विमल सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली पुलिस ने स्वॉट टीम की मदद से उसे बुधवार को गिरफ्तार किया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी पर दस हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। कोतवाल रामपाल यादव व स्वॉट प्रभारी राजकुमार पांडेय की टीम ने बुधवार की सुबह करीब दस बजे हरदिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी विमल सिंह रुधौली थाने के बहादुरपुर का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि अपने मित्र अतुल पांडेय, राहुल पांडेय, सौरभ सिंह, अंकित पांडेय व श्याम नरायन उर्फ धीरू उपाध्याय के साथ मिलकर नशे में एक महिला के उकसाने पर पुलिस चौकी पर हमला किया। अपशब्द कहते हुए तोड़फोड़ की थी। चमन वाटिका के सामने भी भागते समय दूसरे से मारपीट की थी। बाकी आरोपी पकड़े जा चुुके थे।