{"_id":"6acaa977a9ca77e74200ec59","slug":"idols-will-be-installed-at-135-locations-in-the-town-market-basti-news-c-207-1-bst1027-169019-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर बाजार में 135 स्थानों पर होगी प्रतिमा स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर बाजार में 135 स्थानों पर होगी प्रतिमा स्थापना
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में 135 स्थानों पर प्रतिमा की स्थापना होगी। जगह-जगह पंडाल सजाने का काम चल रहा है। बाजारों में भी चहल-पहल है। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
नगर कस्बे के मुख्य चौराहों के अलावा गोटवा, पोखरा बाजार, पोखरनी, बेलाडी, मीतन जोत, कठारजंगल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल बनाए जा रहे हैं। कहीं बंगाल की थीम पर तो कहीं अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पंडाल सजाए जाने पर विचार चल रहे हैं। लाइट, साउंड और सजावट के लिए कारीगर बुलाए गए हैं। आयोजन समितियों की ओर से साफ-सफाई और माता के दरबार को भव्य बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि शारदीय नवरात्र को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने बताया कि थाना नगर क्षेत्र में इस बार कुल 135 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होगी। सभी आयोजकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। सभी प्रतिमाएं अपने पुराने निर्धारित स्थानों पर ही स्थापित होंगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पूजा पंडालों पर व भीड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिस सहित सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। डीजे की तेज आवाज पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस तैनात तैनात को तैनात किया जाएगा।