{"_id":"5a96fa314f1c1bfe7e8b82ba","slug":"hulika-will-burn-today-at2573-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"2573 स्थानों पर आज जलेगी होलिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2573 स्थानों पर आज जलेगी होलिका
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
होलिका।
- फोटो : बस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पूरे जिले में बृहस्पतिवार को 2573 स्थानों पर होलिका जलेगी। इसके लिए तैयारियों हो चुकी हैं। कहीं कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस भी तैयारी कर चुकी है और देर रात गश्त अभी से बढ़ा दी गई है। शहर के रोडवेज, स्टेशन रोड, अस्पताल चौराहा, पांडेय बाजार, बैरिहवा मोड़, रौता चौराहा, पांडेय बाजार, गांधीनगर, कंपनी बाग, कटरा चौराहा, बडे़बन, मनौरी चौराहा, हरदिया चौराहा, पीडब्ल्यूडी गेट, सिविल लाइंस, महुली रोड के अलावा अन्य कई स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी।
होलिका दहन से पहले खुफिया तंत्र को अलर्ट रहने को कहा गया है। शहर में दो प्लाटून पीएसी के साथ ही कोतवाली और पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौजूद रहेगी। इसमें 13 एसआई, 19 हेड कांस्टेबल, 81 कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक सिपाही, 10 होमागार्ड के अतिरिक्त अग्निशमन दल के जवानों को तैनात किया गया है। शहर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ ही लाइंस में चार क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉंस टीमें ) रिजर्व में रखी गई है। जो दंगा नियंत्रण वाहन और संसाधनों से लैस हैं। किसी भी सूचना पर पांच मिनट के भीतर मूवमेंट करने की स्थिति में रहेगी।
दो प्लाटून पीएसी भी जरूरत पर तैनात रहेगी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में तो दूसरी कोतवाली क्षेत्र में तैनात की गई है। सभी सीओ अतिरिक्त फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एलआईयू और क्राइम ब्रांच की स्वॉट, सर्विलांस, साइबर, ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम मुस्तैद है।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों एवं कुछ घरों पर रंग फेंकने से सांप्रदायिक टकराव की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए अत्यंत सर्तकता एवं सजगता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। लाउडस्पीकर या डीजे का वॉल्यूम भी काबू में रखने को कहा गया है।