{"_id":"650ca4127afff370cc0743ec","slug":"holiday-before-old-age-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4698-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बुढ़ापे से पहले छुट्टी का आया विधान...भरण-पोषण की सताने लगी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बुढ़ापे से पहले छुट्टी का आया विधान...भरण-पोषण की सताने लगी चिंता
Fri, 22 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
25 लाइनमैनों को उम्र अधिक बताकर दिया सेवानिवृत्त
शिकायत के बाद भी अफसर नहीं ले रहे संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली निगम में ठेके पर कार्यरत लाइनमैनों को 55 साल की उम्र में ही जबरिया सेवानिवृत्त किया जा रहा है। जिले में अप्रैल से अब तक करीब 25 लाइनमैनों को सेवानिवृत्त किया जा चुका है। अब इनके सामने भरण-पोषण का संकट आ गया है। भविष्य को लेकर चिंतित सेवानिवृत्त किए गए लाइनमैन अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले में 38 विद्युत उपकेंद्रों पर 563 ठेका लाइनमैन तैनात थे। अप्रैल 2023 में ठेका कर्मियों की नियुक्ति के लिए आउट सोर्सिंग कंपनी ग्लोबटेक क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड को ठेका मिला। ठेका मिलते ही कंपनी ने 55 साल से ऊपर के कर्मी को न रखने का फरमान सुना डाला। आधी उम्र निगम में लाइनों के रख-रखाव और मरम्मत का काम करने वाले कर्मी देखते ही देखते बेरोजगार हो गए। उनके सामने भविष्य को लेकर संकट खड़ा गया।
इस उम्र में उन्हें रोजगार भी नहीं मिल सकता है। निगम से हटाए गए लाइनमैन राजेश सिंह, मोहम्मद असलम व रामकुमार आदि ने बताया कि अफसरों से मिलकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। जबकि ऐसा कोई शासनदेश नहीं है कि ठेका कर्मियों को 55 साल की उम्र होने पर सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
...
कोट
ठेका लाइनमैनों की नियुक्ति कंपनी और पावर कारपोरेशन के नियमानुसार ही की गई है। इसमें कंपनी या निगम कुछ नहीं कर सकता है।
-विवेकानंद श्रीवास्तव, सुपरवाइजर, ग्लोबटेक क्रिएशंस