फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway par Kawariyao ka Hangama

फोटो... पिकअप से टकराई कांवरिया की बाइक,मचा बवाल

Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Highway par Kawariyao  ka  Hangama
हाईवे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस से की धक्कामुक्की
विज्ञापन

विक्रमजोत/हर्रैया/बस्ती। फोरलेन पर बाइक सवार कांवड़िए के पिकअप की चपेट में आकर घायल होने के बाद अन्य कांवड़िए उग्र हो गए। पिकअप वाहन को पलटकर आग लगाने की कोशिश की। चालक व उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से धक्कामुक्की की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।
जानकारी के अनुसार, फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय चौराहे पर सोमवार शाम करीब चार बजे डिवाइडर का कट पार करते समय बाइक सवार कांवड़िया पिकअप वाहन से टकरा कर घायल हो गया। दुर्घटना देख दोनों लेन पर बड़ी संख्या में आ रहे बाइक सवार कांवड़िए जुट गए और पिकअप को घेर कर हंगामा कर दिया। इसी बीच कुछ लोग पिकअप चालक शिवमंगल और उसके भाई शनि निवासी हलकारा का पुरवा कोतवाली अयोध्या की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत योगेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, तो उनसे भी धक्का-मुक्की कर ली। काफी मशक्कत के बाद घायल पिकअप चालक व उसके भाई को पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेज पाई। वहीं, घायल कांवड़िए महेंद्र गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस दौरान कांवड़ में शामिल हजारों की भीड़ चौराहे पर जमा हो गई। घायल साथी को देख उत्तेजित कांवड़ियों ने थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी और चौकी प्रभारी के वाहन को पलटने का प्रयास किया। पिकअप वाहन को पलट कर आग लगाने की कोशिश की।

थानाध्यक्ष ने तत्काल क्षतिग्रस्त बाइक व सड़क पर पलटे पिकअप वाहन को स्थानीय लोगों, कांवड़ियों व पुलिस की मदद से सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष भी चोटहिल हो गए। जानकारी मिलते ही परशुरामपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही, घघौवा चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय खतमसराय चौराहे पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed