{"_id":"65a444d705c5a93ad10d46b8","slug":"highway-closed-till-ayodhya-for-heavy-vehicles-basti-news-c-207-1-bst1001-10043-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भारी वाहनों के लिए अयोध्या तक हाईवे बंद... छोटे वाहनों पर ऊहापोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भारी वाहनों के लिए अयोध्या तक हाईवे बंद... छोटे वाहनों पर ऊहापोह
Mon, 15 Jan 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के रास्ते बरात ले जाने पर असमंजस, प्रशासन के पास कोई वैकल्पित व्यवस्था नहीं
बढ़ सकते है सब्जी एवं खाद्य सामग्रियों के भाव, नौ दिन तक ट्रकों का आवागमन रहेगा बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 22 जनवरी को नव्य अयोध्या की आभा सफलता के फलक पर पहुंचेगी। भव्य एवं दिव्य श्री रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम बाल रूप में विराजेंगे। यह उत्सव वैश्विक महोत्सव के क्षितिज बिंदु पर पहुंचने को आतुर है। इसके दृष्टिगत अयोध्या के आसपास के जनपदों में संवेदनशीलता बढ़ गई है। साथ ही, रविवार को बस्ती से अयोध्या तक हाईवे सील कर दिया गया है। मगर छोटे वाहनों पर ऊहापोह बरकरार है।
ज्यों-ज्यों प्राण प्रतिष्ठा के दिन नजदीक आएंगे सख्ती बढ़ती जाएगी। क्योंकि किसी को बरात ले जाने की चिंता है तो कोई इस अवधि में दिल्ली, लखनऊ आदि महानगरों में जाने के लिए असमंजस में पड़ गया है। फिलहाल, प्रशासन की तरफ से आमजन के आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था सार्वजनिक नहीं की गई है। केवल एक शोर है कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तक हाईवे बंद रहेगा। इसकी शुरुआत भी हो गई है।
पहले दिन रविवार से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। गोरखपुर से आने वाले ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों को बांसी रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जा रहा था। केवल छोटे वाहन एवं सवारी वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा था। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के वाहन भी बड़ेवन और फुटहिया पर अयोध्या की ओर जाने से रोक दिए जा रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे को भारी वाहनों से खाली हो गया। हाईवे पर पड़ने वाले कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी आदि किसी भी कस्बे से भारी वाहन अयोध्या की ओर रुख नहीं कर पाए। लखनऊ एवं अन्य शहरों से आने वाले ट्रक एवं अन्य भारी वाहन भी अयोध्या से पहले डायवर्ट किए जा रहे हैं। 19 जनवरी से छोटे वाहनों का चलना भी हाईवे पर प्रतिबंधित हो सकत है।
...
लगन शुरू होने से बढ़ी समस्या
मकर संक्रांति से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। सोमवार से शादी, ब्याह, जनेऊ जैसे मांगलिक कार्य होने लगेंगे। यह शुभ मुहूर्त भी छह माह या साल भर पहले निकाल लिए जाते हैं। इसी हिसाब से लोग अपने आयोजन की तैयारी करते हैं। बस्ती से अयोध्या के बीच जिले का आधा हिस्सा है, जिनके आवागमन का मुख्य साधन हाईवे हैं। ऐसे में 22 जनवरी तक की अवधि में किसी को बरात ले जानी है तो कोई अपने दरवाजे पर द्वार पूजा कराने की तैयारी में है। हाईवे सील होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोगबाग एक-दूसरे से आवागमन को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
...
प्रशासन ने अभी नहीं सुझाए विकल्प
बस्ती-अयोध्या हाईवे के निकटवर्ती कस्बा गोटवा, कप्तानगंज, हर्रैया इससे जुड़े संपर्क मार्गों के किनारे बसे गांव, बाजार और कस्बों में जिले की लगभग आधी आबादी निवास कर रही है। ऐसे में बिना हाईवे पर आवागमन हुए यहां के नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होने वाली नहीं हैं। मगर, प्रशासन की ओर अभी इस अंचल के लोगों के आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बनाई गई है। लोग इस उम्मीद में है कि प्रशासन की तरफ से शादी-व्याह जैसे कार्यक्रमों के सिलसिले में आने-जाने में सहूलियत दी जाएगी।
...
सवारी गाड़ियों का आवागमन फिलहाल बहाल
हाईवे पर बस्ती से अयोध्या के बीच फिलहाल अभी कार, बस, बाइक एवं अन्य सवारी गाड़ियों के आवागमन को बहाल रखा गया है। इसलिए आम लोगों को फिलहाल दिक्कत नहीं महसूस हो रही है। तीन दिन बाद छोटे वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगने के बाद कठिनाई शुरू होने के आसार हैं।
...
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में आ सकता है उछाल
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा तक बस्ती-अयोध्या हाईवे पर भारी वाहनों के संचलन पर रोक लगने से जिले की मंडियों में बाहर से आने वाली सब्जियों एवं खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति व्यवस्था काफी हद बाधित रहेगी। व्यापारी अभी से इस स्थिति को भांप लिए हैं। रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुओं का स्टॉक डंप किया जा रहा है। जैसे ही आवक कम होगी सब्जी, अनाज एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमत में उछाल आने की उम्मीद है।
...
बेटे की शादी साल भर पहले तय हुई है। 21 जनवरी को हाईवे के रास्ते कप्तानगंज के पास बरात लेकर जानी है। 19 से हाईवे पूरी तरह सील होना बताया जा रहा है। ऐसे में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन को स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए विकल्प जरूर बनाना चाहिए।
दीपक कुमार, पचपेड़िया
...
20 जनवरी को पूणे जाना है। अयोध्या एयरपोर्ट से टिकट बुक करा चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा के चलते अयोध्या में पहुंचना कठिन होगा। दो दिन पहले हम अयोध्या जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वहां कोई होटल ही नहीं खाली है। एक-दो दिन में यदि कोई विकल्प सामने नहीं आया तो यात्रा कैंसिल करनी पड़ेगी।
डॉ. जितेंद्र नाथ, गांधीनगर
..
कोट
मकर संक्रांति पर्व के नाते अभी भारी वाहनों के लिए हाईवे सील किया गया है। कल शाम के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। जहां तक स्थानीय नागरिकों के आवागमन की बात है तो इस पर जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा।
कमलेश चंद्र, एडीएम
...
जनसुविधा को देखते हुए छोटे वाहनों एवं बसों का आवागमन बहाल रखा गया है। जहां तक 22 जनवरी तक की अवधि में शादी- व्याह एवं अन्य कार्यक्रम पड़ने की बात है तो इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। वैसे शव वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी।
-गोपाल कृष्ण चौधरी, एसपी