फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy rain: relief from heat, relief from waterlogging

झमाझम बारिश: गर्मी से राहत, जलभराव से सांसत

Sun, 11 Aug 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain: relief from heat, relief from waterlogging
- 5 मिलीमीटर हुई बारिश, स्टेशन रोड पर जलभराव
विज्ञापन

- जिला अस्पताल की ओपीडी और मेडिकल कॉलेज परिसर में लगा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शनिवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इस दौरान लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन शहरवासियों के सामने जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। स्टेशन रोड पानी भरने सेे आवागमन में परेशानी बनी हुई है। चौबीस घंटे में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के बाद शहर के कई मार्ग एवं सरकारी कार्यालयों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। मालवीय मार्ग पर बिजली निगम कार्यालय के सामने सड़क पर पानी भर गया। यहां आने-जाने वाले लोग परेशान दिखे। सड़क में बने गड्ढे पानी से लबालब भर गए। वहीं सप्ताह भर पहले बनाई गई रेलवे स्टेशन मार्ग की सड़क भी पानी में डूब गई। नई सड़क पर पानी लगने से इसके पैच कार्य उखड़ने का खतरा बढ़ गया है। यहां सड़क के दोनों तरफ नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

पानी का बहाव नहीं होने से सड़क पर ही पानी एकत्र हो गया है। राहगीरों की लेन बदल कर चलना पड़ रहा था। वहीं बारिश के चलते जिला अस्पताल के ओपीडी के सामने भी पानी लग गया था। मरीज पानी में घुसकर आते-जाते देखे गए, जबकि मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदारों की दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। यहां इमरजेंसी भवन और ओपीडी के सामने परिसर में पानी भर गया है। मरीज और तीमारदारों में इधर से उधर जाने के लिए पानी में घुसकर चलना पड़ रहा है। इसके चलते वार्डों में कीचड़ पहुंच रहा है। यहां जलभराव के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
86 लाख की सड़क बनते ही अस्तित्व पर खतरा
रेलवे स्टेशन मार्ग के आधे हिस्से की सड़क पांच साल के लंबे इंतजार के बाद एक सप्ताह के भीतर बनकर तैयार तो कर दी गई लेकिन जलनिकासी का प्रबंध न होने से सड़क के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण न होने से जलभराव की समस्या नहीं दूर हुई। जानकार बताते हैं कि पहले नाला निर्माण कर जलभराव की समस्या खत्म करनी थी, इसके बाद सड़क बनाई जाती तो बेहतर होता। नगर पालिका क जेई ने बताया कि नाली निर्माण बीडीए करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed