फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government speaking rhetoric in the center and state: Bhim Rajbhar

केंद्र व प्रदेश में जुमले बोलने वाली सरकार : भीम राजभर

Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Government speaking rhetoric in the center and state: Bhim Rajbhar
केंद्र व प्रदेश में जुमले बोलने वाली सरकार : भीम राजभर
विज्ञापन

विक्रमजोत। विक्रमजोत विकास खंड के अमोढ़ा गांव स्थित एक विवाह घर में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता कैडर कैंप में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मात्र जुमले बोलने वाली सरकार है। इस दौरान उन्होंने पार्टी का जनाधार मजबूत करने का गुर भी कार्यकर्ताओं को सिखाया।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह और जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम ने फूलों की माला पहना कर किया। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हाल को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि जनता से झूठ बोलकर अगर भाजपा सरकार बना सकती है तो हमने काम किया है। हम अपने कल्याणकारी कामों को बताने के लिए लोगों तक जाएं और उन्हें जागरूक करें, तभी हमारी सरकार बन सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से महंगाई बेकाबू है। डीजल और पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, जिससे किसानों को खेती करने में समस्या आ रही है। जुताई, किराया, सब्जी, दाल सब महंगी होती चली जा रही है। यह सरकार गरीबों का नहीं सुनती। हमें पार्टी मुखिया मायावती के कल्याणकारी और सर्व समाज के हित के लिए किए गए अच्छे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के युवाओं को अभी से आगे आ जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे समाज को जहां 52 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए था, वहां उन्हें 27 प्रतिशत का झुनझुना देकर अब तक दबाए रखा गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीएसपी ने सवर्ण समाज को पहले भी कैबिनेट मंत्री बनाकर सम्मानित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जय हिंद गौतम, हरैया विधानसभा प्रभारी अतीत गौतम, अनिल सिंह उर्फ बब्बू, अरविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण सिंह, शमशाद राईन, बीडीसी कृष्ण कुमार चौरसिया, खादिम हुसैन, केके गुप्ता, सुरेश सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed