फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   God will be attained through a life of dignity and culture.

Basti News: मर्यादा और संस्कारयुक्त जीवन से होगी प्रभु की प्राप्ति

Fri, 31 Oct 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
God will be attained through a life of dignity and culture.
चचनी गांव में कथा कहते पंडित सर्वेश्वर दत्त त्रिपाठी- विज्ञ​प्ति
बस्ती। सदर तहसील क्षेत्र के चननी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से पंडित सर्वेश्वर दत्त त्रिपाठी ने प्रवचन में कहा कि कई जन्मों के सत्कर्म के बाद मानव शरीर प्राप्त होता है। जब यह शरीर मिलता है, तो मनुष्य का परम कर्तव्य होता है कि वह मर्यादा, धर्म, दान-पुण्य और परोपकार के मार्ग पर चले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में बढ़ती अव्यवस्था और भ्रम का मूल कारण संस्कारों की कमी है। संस्कार ही जीवन निर्माण की नींव हैं। बिना संस्कार के कोई भी जीव मर्यादित जीवन नहीं जी सकता। मर्यादा और संस्कार से युक्त व्यक्ति ही आरोग्यवान और धर्मानुरागी बनता है। संयम और सदाचार से मनुष्य विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं को स्थिर रखकर परमात्मा की ओर अग्रसर हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर कहा कि इसके श्रवण मात्र से मनुष्य अपने समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। जैसे राजा परीक्षित को सप्त दिवसीय कथा श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। कथा का समापन भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रमेश मिश्र, गिरिजेश मिश्र, हरिश्चंद्र मिश्र, नितेश शर्मा, विपिन कुमार, श्रद्धा, पूनम, ज्ञानमती, सुरेश, अभिनव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed