फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Goat Farming: Application 58, not even one got loan

बकरी पालन : आवेदन 58 एक को भी नहीं मिला ऋण

Thu, 23 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Goat Farming: Application 58, not even one got loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बकरी पालन के जरिये बेरोजगारों व किसानों को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार ने पशु पालन विभाग की ओर से बकरी पालन योजना चलाई है। मगर, उद्यमियों को योजना में बैंकों से ऋण न मिलने के कारण यूनिट नहीं लग पा रटी है।
इस योजना में अब तक विभाग को 58 आवेदन मिले हैं। इनका सत्यापन कर विभाग ने निदेशालय को भेजा। वहां से फाइलों को स्वीकृति मिल गई। मगर, बैंक ने एक भी आवेदन को ऋण के लिए स्वीकृत नहीं किया है। इसके कारण बकरी पालन का व्यवसाय करने की इच्छा रखने वाले लोग निराश हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की बकरी पालन योजना के तहत यूनिट लगाने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 58 उद्यमियों ने आवेदन किया। आवेदन की स्वीकृति के महीनों बाद भी को बैंकों से ऋण न मिलने के कारण इच्छुक लोग बैंकों का चक्कर काटकर थक गए हैं। उद्यमियों के मुताबिक बैंक कोई न कोई कागज की कमी बताकर टाल दे रहे हैं। इसके कारण उद्यम लगाने से मन भंग होता जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन देने वाले भगवंत सिंह ने बताया कि आवेदन करने के कई माह बाद भी अब तक ऋण स्वीकृत नहीं हुआ है। बैंक में रोज कागज मांगा जाता है। अभिषेक सिंह ने बताया कि आवेदन स्वीकृत होकर बैंक में आया है।
मगर, बैंक में रोज कोई न कोई कागज मांगा जाता है, जाने कब ऋण स्वीकृत होगा।
त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed