फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster on 10 of Badre Alam murder case

बदरेआलम हत्याकांड के 10 आरोपितों पर गैंगस्टर

Tue, 20 Jul 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gangster on 10 of Badre Alam murder case
बदरे आलम हत्याकांड के 10 पर गैंगस्टर
विज्ञापन

सगे भाई ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, सभी लोग गिरफ्तार
तीन अप्रैल को मुंडेरवा के कठिनइया नदी में मिली थी लाश
लालगंज थाने के पसड़ा बाजार का निवासी था बदरे आलम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज थाने के पसड़ा के बहुचर्चित बदरे आलम हत्याकांड के 10 आरोपितों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि संपत्ति बेचने की जिद पर अड़े 24 वर्षीय बदरे आलम की उसके भाई ने सुपारी देकर दो अप्रैल की रात हत्या करवाई थी। जिसकी तीन अप्रैल को चरवाहों ने मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कठिनइया नदी में उतराया हुआ शव देखकर शोर मचाया था। बाद में जिस भाई ने हत्या की साजिश की, उसी ने मुंडेरवा थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। एसपी ने बताया कि हत्याकांड में आरोपी रुदल प्रसाद चौहान, सूरज चौहान निवासी शिवबखरी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, मनोज चौहान, उस्मान अंसारी, गुड्डू अंसारी उर्फ सई मोहम्मद, मोनू चौहान निवासी उंचहरा कला थाना दुधारा संतकबीरनगर, बस्ती लालगंज थाने के पसड़ा बानपुर निवासी सरवर आलम, अब्दुल, पंकज चौधरी और रमेश चौहान शामिल पाए गए थे। सभी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इस तरह बनी थी हत्या की योजना
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बदरे आलम नशे का आदी था और वह नशे में अक्सर अपने हिस्से की संपत्ति बेचने को लेकर घर में बवाल करता था। आजिज आकर उसके भाई सरवर आलम ने अपने रिश्तेदार अब्दुल करीम, रूदल चौहान निवासी शिव बखरी थाना महुली और मनोज चौहान निवासी ऊंचहर कला थाना दुधारा संतकबीरनगर के अलावा बाकी छह लोगों को साथ मिलाकर बदरे आलम की हत्या की योजना बनाई। इसमें रूदल और मनोज को 25-25 हजार रुपये और बाकी छह को 15-15 हजार रुपये देने की बात तय हुई। योजना के मुताबिक सुपारी देने वाले सरवर आलम और अब्दुल करीम ने दो अप्रैल को अपनी बोलेरो भेजकर सभी हत्यारोपियों को क्षेत्र के टेमी चौराहे पर बुलाया। सभी लोग बोलेरो में सवार होकर बदरे आलम के घर पहुंचे, जहां वह बरामदे में लाइट बंद करके सोया था। सबने मिलकर बदरे आलम का हाथ-पैर गमछे से बांधकर गाड़ी में लाद लिया। मुंह में कपड़ा ठूस दिया, ताकि शोर न मचा सके। बोलेरो में ही गमछे से गला कसकर हत्या कर दी और शव को जमुनहा पुल के ऊपर से कठिनइया नदी में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि आसपास मिले सीसीटीवी फुटेज में सरवर आलम की बोलेरो दिख गई थी, जिसके एक के बाद एक कड़ियां जुड़ती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed