फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gang active in the city, three bikes stolen

Basti News: शहर में गिरोह सक्रिय, तीन बाइकें चोरी

Fri, 30 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Gang active in the city, three bikes stolen
शहर में गिरोह सक्रिय, तीन बाइकें चोरी
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, तहसील परिसर व गांधीनगर में हुई घटना
बस्ती। शहर में एक बार फिर बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। दो दिन के भीतर अलग-अलग तीन स्थानों से दो बाइक व एक स्कूटी चोरी की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस तीनों मामलों की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को आनंद शुक्ला निवासी मड़वानगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती अपने भांजे अमन त्रिपाठी को लखनऊ जाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन पर छोड़ने बाइक से रेलवे स्टेशन गए थे। बाइक को डिवाइडर के पास खड़ी करके वह प्लेटफार्म पर चले गए। वापस आने पर बाइक वहां नहीं थी। आनंद शुक्ला ने बताया कि पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी गई। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना शहर के तहसील परिसर में हुई। मुंडेरवा के गूदी रामपुर रेवती निवासी राजेश अग्रहरि स्कूटी लेकर तहसील में किसी काम से गए थे। वहीं कप्तानगंज के कटरा निवासी गुड्डू निषाद की बाइक पर चोरों ने भागवत मार्केट गांधीनगर से हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed