फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fruit prices rose as soon as the month of Sawan began, guava was priced at Rs 120 per kg and apple at Rs 120 per kg.

Basti News: सावन लगते ही फलों के दाम चढ़े, अमरूद 120 तो सेब 120 रुपये किलो

Mon, 03 Aug 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices rose as soon as the month of Sawan began, guava was priced at Rs 120 per kg and apple at Rs 120 per kg.
जीआरपी थाना बस्ती और रेलवे परिसर का निरीक्षण करते एसपी रेलवे।संवाद
बस्ती। सावन माह की शुरुआत के साथ ही जिले के फल बाजारों में रौनक बढ़ गई है। व्रत और पूजा-पाठ के कारण केला, सेब, अमरूद, अनार समेत अन्य फलों की मांग बढ़ने से इनके दाम में भी तेजी आ गई है। शहर के कंपनीबाग, गांधीनगर, शास्त्री चौक और पुरानी बस्ती के बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

फल कारोबारियों के अनुसार सावन में बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं, जिससे सामान्य दिनों की तुलना में फलों की खपत काफी बढ़ जाती है। सबसे अधिक मांग केला, सेब और अमरूद की है। कंपनीबाग मंडी के बाहर फल विक्रेता अनिल ने बताया कि केला 60 से 70 रुपये प्रति दर्जन, अनार 160 रुपये प्रति किलो, अमरूद 120 रुपये प्रति किलो, अनानास 150 रुपये प्रति किलो और सेब 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मांग बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

फल विक्रेता बिट्टू ने बताया कि आम का सीजन अंतिम दौर में है, फिर भी इसकी मांग बनी हुई है। मंडी में आम 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि खुदरा बाजार में इसकी कीमत 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं दुकानदार लालबाबू के अनुसार पपीता 40 से 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यदि मंडी में आवक सामान्य रही तो कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदार सोनम ने बताया कि धार्मिक आस्था के कारण बढ़ी कीमतों के बावजूद फल खरीदने पड़ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि सावन भर मांग बनी रहने से फलों के दाम ऊंचे रहने की संभावना है।


---------------
कांवड़ यात्रा से प्लास्टिक डिब्बों की बिक्री भी बढ़ी

सावन के साथ शुरू हुई कांवड़ यात्रा का असर बाजार पर भी दिखने लगा है। गंगाजल भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के डिब्बों की मांग बढ़ गई है। बाजार में 250 ग्राम से लेकर एक लीटर क्षमता तक के डिब्बों की बिक्री तेज हो गई है। गांधीनगर सहित शहर के प्रमुख बाजारों में अलग-अलग कीमत और डिजाइन के डिब्बे उपलब्ध हैं, जिससे दुकानदारों के कारोबार में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed