फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five people die from Corona, 164 new infected found

कोरोना से पांच लोगों की मौत, 164 नए संक्रमित मिले

Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five people die from Corona, 164 new infected found
कोरोना से पांच लोगों की मौत, 164 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में शनिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 164 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 1223 हो गई है। इधर ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान पांच लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। पहले से संक्रमित 160 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
जिले में अब तक 232 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। अपने जिले में ब्लैक फंगस का अब तक कोई केस सामने नहीं आया है। बताया कि कैली में इलाज के दौरान शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई है। गांवों में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक निर्देश पर सक्रियता बढ़ाई गई है। बाहर से आए लोगों की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। उन सभी के नमूने लिए जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक खुद संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन

आरआरटी उसे तलाश रही है। इसके अलावा इस कार्य में प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए हैं। सीएमओ के अनुसार, जिले में अब तक 461419 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 457409 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 446567 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 10842 पॉजिटिव केस हैं। जबकि 1223 एक्टिव केस हैं। 4010 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 9269 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed